spot_img
spot_img
Tuesday, November 17, 2026
spot_img

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती…

उत्तराखंड बीजेपी से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास अस्पताल में भर्ती हो गए है। बताया जा रहा है कि उन्हें डेंगू हो गया है। जिस कारण उन्हें देहरादून के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को पिछले कुछ दिनों से  बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद टेस्ट में उन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि वह तेजी से रिकवर भी हो रहे हैं।

गौरतलब है कि सर्दियां शुरू होने के बाद भी डेंगू जानलेवा बना हुआ है। ठंडक के बावजूद मच्छर सक्रिय दिख रहा है। डेंगू के मामलों को देखकर स्वास्थ्य महकमा भी सकते में है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles