spot_img
spot_img
Saturday, July 25, 2026
spot_img

काशीपुर : एबीवीपी ने फूंका कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित न होने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

अभाविप के विभाग सह संयोजक करन भारद्वाज ने बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। जिसको लेकर अभाविप पूरे प्रदेश भर में चुनाव बहाल करने की मांग कर रही है तथा महाविद्यालय में अनेकों प्रकार की समस्यायें उत्पन्न होने से महाविद्यालय प्रतिनिधित्व ना होने पर समस्या का निवारण ठीक प्रकार से नहीं हो पा रहा है, इसलिए छात्र संघ चुनाव होना बहुत महत्वपूर्ण है।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंकने के बाद प्रभारी प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा और चेतावनी दी कि यदि 2 दिन के अंदर चुनाव की तिथि घोषित न हुई तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन के लिए बाध्य रहेगा।

पुतला फूंकने वालों में जिला संगठन मंत्री केशव बिजलवान, करन भारद्वाज, अंशु पाल, मानस सिंघल, कोमल मंडल, साक्षी पांडे, आकांक्षा कश्यप, प्राची सारस्वत, आयुष विश्नोई, अमन पाल, अमरजीत सिंह, निशांत दीक्षित, अनमोल गुप्ता, नीरज ठाकुर, शिवम चौधरी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles