spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

कलई खुलने के डर से कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर युवाओं को कर रही है गुमराह : प्रकाश रावत

देहरादून (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि कांग्रेस राज में 2002 में दरोगा भर्ती घोटाला हुआ। कांग्रेस ने खुद जांच नहीं बैठाई। जब असफल हुए अभ्यर्थियों ने सूचना अधिकार में जानकारी जुटाई और हाईकोर्ट में अपील की, तो सीबीआई जांच हुई। सीधे तत्कालीन डीजीपी पीडी रतूड़ी और एडीजी राकेश मित्तल की संलिप्तता पाई गई। उसी दौरान मंडी परिषद में हुई भर्तियों घोटाले हुए। 2012 से 2017 के बीच कांग्रेस सरकार में एक के बाद एक भर्ती घोटाले हुए।

रावत ने कहा कि 2015 में फिर दरोगा भर्ती घोटाला किया गया। कोई जांच और कोई कार्रवाई नहीं की। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए हर भर्ती में घोटाला किया। कार्रवाई कुछ नहीं हुई। भाजपा की धामी सरकार ने 2015 के कांग्रेस सरकार में हुए भर्ती घोटाले का पर्दाफाश किया। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती घोटाले में 50 से अधिक लोगों को जेल भेजा। अब कांग्रेस शासन में हुए भर्ती घोटाले की कलई खुलने लगी है। इसी से डर कर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। आम जनता कांग्रेस के इस दिखावे से भली भांति वाकिफ है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles