spot_img
spot_img
Sunday, March 22, 2026
spot_img

जसपुर : शेरेटन एकेडमी के पास खाई में गिरी कार, नाबालिग किशोर चला रहा था कार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : तेज गति से कार चला रहे किशोरों की कार खाई में गिर गई। ग्रामीणों ने किशोरों को कार से बाहर निकाला। एक बहुत बड़ा हादसा होते होते रह गया। कार पर पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था।

बता दें कि विगत दिवस चार किशोर एक पुलिस का स्टीकर लगी कार में बैठकर कलियावाला रोड पर सैर सपाटा करने गए थे। कार को एक नाबालिग किशोर चला रहा था। शेरेटन एकेडमी स्कूल के पास उक्त कार खाई में गिर गई। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त कार से किशोरों को बाहर निकाला। दुर्घटना में सभी किशोरों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं सभी किशोर ग्रामीणों से भविष्य में कार नहीं चलाने का वादा करके अपने-अपने घर चले गए।

प्रभारी कोतवाल अनिल जोशी ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी ली जा रही है।

शेरेटन एकेडमी के प्रबंध निदेशक दीपक सिंघल ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए नाबालिग किशोर उनके विद्यालय के छात्र नहीं थे।

भारतीय किसान यूनियन के कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष जगजीत सिंह ने बताया कि कार को एक किशोर तेज गति से चला रहा था। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से कार से नाबालिग किशोरों को बाहर निकाला। एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते बच गया। उन्होंने अभिभावकों से अपने नाबालिग बच्चों को बाइक, कार आदि वाहन नहीं देने की अपील की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles