spot_img
spot_img
Sunday, June 28, 2026
spot_img

सड़क दुघर्टना में 21 साल के युवक की दर्दनाक मौत

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पीरुमदारा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

बता दें कि गौरव सैनी (21 वर्ष) बाइक में सवार होकर जा रहा था तभी तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे ग्राम मजरा, पीरुमदारा में जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

एसएसआई अनीस अहमद ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles