spot_img
spot_img
Monday, July 13, 2026
spot_img

विधायक से तू-तड़ाक करने वाली ईओ सस्पेंड, वीडियो हो रहा वायरल

भरतपुर/राजस्थान (महानाद) : बयाना विधायक ऋतु बनावत से तू-तड़ाक करने वाली नगर पालिका की ईओ अनीता कुशवाह को शासन ने सस्पेंड कर दिया। नगर पालिका की समीक्षा बैठक के दौरान विधायक डॉ. ऋतु बनावत और ईओ अनीता कुशवाह के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी, और ईओ जहां उन्हें उंगली दिखाक-दिखाकर बहस कर रही थी वहीं उसने विधायक से तू-तड़ाक भी की।

आपको बता दें कि विधायक डॉ. ऋतु बनावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि नगर पालिका बयाना में सफाई एवं अन्य कार्यों के टेंडर, नियमों की अनदेखी कर जारी किए गए हैं। कुछ निविदाओं को इस तरह संचालित किया गया जिससे एक विशेष फर्म को लाभ पहुंचाया जा सके। विधायक का आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और संबंधित अधिकारियों ने नियमों का पालन नहीं किया है।

विधायक ऋतु बनावत ने ने शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए पत्र में लिखा था कि कस्बे में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, नालियों की नियमित रूप से सफाई नहीं हो रही और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके बावजूद संबंधित फर्म के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। विधायक बनावत ने मामले में विभागीय जांच कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की थी।

इसी बीच शुक्रवार को नगर पालिका में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान भी सफाई टेंडर का मुद्दा गर्मा गया। विधायक ने जब फाइलों की जांच की तो उन्होंने सफाई का ठेका लगातार एक ही फर्म को दिए जाने पर सवाल उठाए। उन्होंने ईओ से पूछा कि आखिर बार-बार एक ही फर्म को काम क्यों दिया जा रहा है और इसकी जांच क्यों नहीं कराई जानी चाहिए। बैठक के दौरान उस समय माहौल और गरमा गया जब ईओ के भतीजे नितिन कुशवाहा ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए टिप्पणी कर दी। विधायक ने उसकी पहचान पूछी और अधिकारियों की बैठक में बीच में नहीं बोलने की बात कही तो ईओ अनीता कुशवाह नाराज हो गईं और विधायक के साथ तू-तड़ाक शुरू कर दी। विधायक और ईओ के बीच बहत का वीडियो ोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

उक्त घटनाक्रम के बाद सरकार ने बयाना नगर पालिका की ईओ अनीता कुशवाह को सस्पेंड कर दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles