spot_img
spot_img
Wednesday, September 23, 2026
spot_img

फोन न उठाने पर युवक ने युवती को अंजाम भुगतने की धमकी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने एक अज्ञात युवक पर उसकी पुत्री द्वारा फोन न उठाये जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

कचनाल गाजी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को मतहरीर देकर बताया कि उनके नंबर पर 21.9. 2026 करी रात्रि 9 बजे एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने धमकी दी कि तुम्हारी बेटी का नंबर मेरे पास है और वह मेरा फोन नहीं उठा रही है अगर उसने मेरा फोन नहीं उठया तो उसका अंजाम भुगतने के लिये तैयार रहना।

उक्त व्यक्ति ने अपनी बेटी से पता किया कि यह कौन है तो उसने बताया कि उक्त युवक ने उसके साथ ज्ञानार्थी कॉलेज काशीपुर में एडमिशन लिया था, उस समय भी उसने उसे परेशान किया तो उसने कॉलेज छोड़ दिया। उसका फोन बीच में भी आया परंतु उसने नहीं उठाया। अब 21 सितंबर की रात्रि को उपरोक्त युवक का फोन उनके फोन पर आया और उसने उक्त धमकी दी।

उन्होंने बताया कि इस प्रकरण को लेकर उनकी बेटी काफी विचलित है व डरी सहमी है, जिसकी वजह से वह अपने स्कूल में पढ़ाने भी नहीं गयी। उनकी लड़की को जान व इज्जत का सख्त खतरा है। उन्होंने उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कौशल सिंह भाकुनी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles