spot_img
spot_img
Wednesday, September 23, 2026
spot_img

काशीपुर : युवक को घर में ले जाकर की मारपीट, मोटर साईकिल तोड़ी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक युवक ने 4 युवकों पर उसके साथ मारपीट कर उसकी मोटर साईकिल तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

धीमरखेड़ा, काशीपुर निवासी हैदर अली पुत्र अमरूद्दीन ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 21.09.2026 को वह जन्मदिन पर गुरदीप कौर पत्नी प्रेम सिंह निवासी कनकपुर डेरा, दढ़ियाल रोड, काशीपुर वालों के घर गया था, जब वह जन्मदिन से अपने घर करीब 8ः00 बजे रात्रि वापस आ रहा था तो रास्ते में गांव में ही कनकपुर डेरा के पास गुरप्रीत व बन्टी दोनों भाई मिले और उसके साथ गाली गलौज करने लगे।

हैदर अली ने बताया कि जब उसने गाली देने से मना किया तो उनके द्वारा उसके साथ मारपीट कर उसे घसीट कर अपने घर में ले जाकर बहुत मारा, उसकी मोटर साईकिल भी तोड़ दी। फिर प्रिन्स पुत्र ज्ञान सिंह व जसनप्रीत पुत्र ज्ञान सिंह भी वहां पर आये और उनके द्वारा भी गाली गलौज कर मारपीट की गई।

हैदर अली ने बताया कि उक्त लोगो द्वारा उसे जान से मारने की भी धमकी दी और अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा भी गाली गलौज की गयी। उक्त व्यक्तियों ने डन्डे से उसके साथ मारपीट की, उसे मौके से गुरदीप कौर व रजविन्दर कौर ने बचाया। उसने उक्त युवकों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर उक्त 4 युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। मामले की जांच एसआई सुशील कुमार के सुपुर्द की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles