विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : निजी वाहनों पर विभाग, पद एवं राजनीतिक दल के नाम के बोर्ड लगाने वालों पर काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 10 वाहनों के चालान काट दिये।
आपकेा बता दें कि हाईकोर्ट, नैनीताल उत्तराखण्ड द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर काशीपुर पुलिस द्वारा आज टांडा तिराहे पर निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से विभाग, पद अथवा राजनीतिक दल आदि का नाम/पदनाम प्रदर्शित करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा ऐसे निजी वाहनों को चेक किया गया, जिन पर वाहन स्वामी द्वारा अपने निजी वाहन पर किसी विभाग, संस्था, राजनीतिक दल अथवा पद का बोर्ड/पदनाम प्रदर्शित किया जा रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने 10 वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम/नियमों के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

काशीपुर पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि निजी वाहन का उपयोग व्यक्तिगत परिवहन के लिए किया जाता है। निजी वाहन पर ऐसा बोर्ड, पदनाम या पहचान प्रदर्शित नहीं की जा सकती जिससे वाहन किसी सरकारी विभाग, संवैधानिक/लोक पद अथवा अन्य अधिकृत संस्था का आधिकारिक वाहन प्रतीत हो।
काशीपुर पुलिस का संदेश –
नियम सभी के लिए समान हैं। निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से विभाग, पद अथवा राजनीतिक दल से संबंधित बोर्ड/पदनाम लगाकर वाहन चलाने से बचें। यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस एवं प्रशासन के साथ सहयोग करें।
काशीपुर पुलिस – कानून का पालन, सुरक्षित यातायात और व्यवस्थित समाज।



