spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

काशीपुर : नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर कर अपने साथ ले गया अल्ली खां का युवक

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अल्ली खां के एक युवक पर एक नाबालिग युवती को भगा कर ले जाने का आरोप लगा है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मौ. अल्ली खां निवासी दीपू पुत्र किशनलाल उसकी 17 साल की नाबालिग पुत्री को उनके घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 आईपीसी (कानूनी अभिभावक की संरक्षता से अपहरण ) के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती व आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles