spot_img
spot_img
Friday, February 27, 2026
spot_img

काशीपुर : दस पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने अंग्रेजी शराब की दस पेटियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि चीता मोबाइल में तैनात हे.कां. गणेश चंद्र कां. दीपक जोशी के साथ प्रतापपुर चौकी क्षेत्र में गश्त लगा रहे थे कि एक मुखबिर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति एक टैम्पो में अवैध शराब लेकर आ रहे है तथा काशीपुर की तरफ जाने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए कां. हेमचन्द्र को मौके पर बुलाया गया और सभी लोग केलामोड़ पर टाइल्स की दुकान की आड़ में खड़े होकर टैम्पो का इन्तजार करने लगे। जैसे ही प्रतापपुर की तरफ से उक्त टैम्पो आता दिखाई दिया तो उसे रुकने का इशारा किया। जिस पर टैम्पो में सवार दो लोग उतरकर भागने की कोशिश करने लगे जिस पर पुुलिसकर्मियों ने आवश्यक बल प्रयोग कर उक्त दोनों व्यक्तियों को टैम्पो के पास ही पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर पकड़े गये दोनों व्यक्तियोंने अपना नाम करन पुत्र लाल सिंह (21 वर्ष) निवासी धनौरी पट्टी, काशीपुर तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम वंशपाल (19 वर्ष) पुत्र भारत सिह निवासी धनौरी पट्टी, काशीपुर बताया। जब पुलिसकर्मियों ने टैम्पो संख्या यूके 18 टीए 1360 की तलाशी ली तो उसकी बीच वाली सीट के नीचे 8 पीएम की 3 पेटी कुल 36 बोतल शराब बरामद हुई। वहीं टैम्पो की डिग्गी में 8 पीएम की 7 पेटी शराब बरामद हुई जिसमें कुल 336 पव्वे बरामद हुए।

पूछताछ करने पवर दोनों व्यक्तियों ने बताया कि हमें यह शराब अंग्रेजी शराब भट्टी प्रतापपुर के ठेकेदार संजय कुमार चौहान ने गाँव में बेचने के लिये दी है। उक्त शराब के सम्बन्ध में लाइसेन्स मांगने पर वे नहीं दिखा पाये। जिसके बाद दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हे.कां. गणेश चंद्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ उ.प्र. उत्पाद शुल्क/आबाकरी अधिनियम 60 व 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles