spot_img
spot_img
Tuesday, October 20, 2026
spot_img

काशीपुर में बारिश का कहर : गैबिया नाला उफनाया, सैकड़ों घरों में घुसा पानी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज हुई बारिश ने शहर भर में बड़ा ही कहर ढाया है। बारिश के कारण उफनाये गैबिया नाले के कारण वहां के सैकड़ों घरों में पानी भर गया है।

जी हां, आपको बता दें कि वैसे तो जब भी बारिश होती है शहर का मुख्य हिस्सा जलमग्न हो ही जाता है। लेकिन इस बार सुबह से हुई तेज बारिश के कारण गैबिया नाला उफना गया है। जिसके कारण मानपुर रोड पर आरकेपुरम, प्रगकति इन्क्लेव तथा प्रकाश रेजीडेंसी के सैकड़ों घरो में पानी भर गया है। जिससे वहां पर रहने वाले लोगों का सामान खराब हो गया है वहीं उनकी जान भी सांसत में फंस गई है। वहां के निवासियों ने आशंका जताई है कि बिजली आने पर कोई भीषण हादसा भी हो सकता है।

आपको बता दें कि पिछले 12 सालों में पहली बार स्टेडियम रोड पर बनी प्रकाश रेजीडेंसी के घरों में भी 3-3 इंच पानी भर गया है।

यहां के निवासियों ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा से अपील की है कि वे तुरंत उनकी इस समस्या का समाधान करने के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles