spot_img
spot_img
Monday, October 19, 2026
spot_img

रामनगर पुलिस का कच्ची शराब बनाने वालों पर करारा प्रहार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध करारा प्रहार करते हुए हजारों लीटर लाहन नष्ट कर 400 लीटर कच्ची शराब बरामद की है।

आपको बता दें कि कोतवाल अरुण कुमार सैनी के निर्देशन एवं एसएसआई अनीस अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए मालधन क्षेत्र के तुमड़िया डैम स्थित गन्ने के खेत में भट्टी लगाकर बनाई जा रही अवैध कच्ची शराब की भट्टियोंकसे ध्वस्त कर दिया तथा लगभग 20,000 लीटर लाहन सैंपल लेने के बाद नष्ट कर दिया। वहीं 400 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद तथा 3 ड्रम लोहे के तथा शराब बनाने के उपकरण, दो बिना नंबरों की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

उक्त कच्ची शराब तस्कर सुरजीत सिंह वह सूरत सिंह द्वारा भट्टिया लगाकर बनाई जा रही थी, जो मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई अनीस अहमद, एसआई रविंद्र सिंह राणा, जोगा सिंह, चंदन सिंह बिष्ट, विपिन शर्मा, संजय सिंह, संजय दोसाद, गोविंद सिंह, विनोद कुमार, विजेंद्र सिंह, भरत भूषण, कविंद्र सिंह, रतन रावत, नरेंद्र राणा, अशोक कंबोज आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles