spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

काशीपुर बड़ी खबर : आईटीआई थाने के एक दरोगा सहित 5 सस्पेंड

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई थाना क्षेत्र में एसपी काशीपुर को ड्यूटी से गायब मिले एक दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मियों को एसएसपी उधम सिंह नगर ने सस्पेंड कर दिया है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को एसपी काशीपुर अभय सिंह ने आईटीआई थाना क्षेत्र में गश्त एवं डायल 112 को चेक किया तो एसआई प्रकाश विश्वकर्मा, चालक प्रकाश, हमराह जगदीश पाठक, ललित कुमार तथा भरत बिष्ट ड्यूटी से गायब मिले। जिसके बाद उनकी संस्तुति पर एसएसपी उधम सिंह नगर डॉ. मंजूनाथ टिसी ने पाचों कर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया।

एसएसपी ने सभीपुलिसकर्मियों को चेतावनी दी है कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles