spot_img
spot_img
Friday, July 10, 2026
spot_img

अनमोल फाउंडेशन काशीपुर द्वारा किया जा रहा है दिव्यांग बच्चों के लिए सराहनीय कार्य : गीता खन्ना

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आज अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग उत्तराखंड गीता खन्ना ने अनमोल फाउंडेशन काशीपुर द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के स्पेशल स्कूल का भ्रमण किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों ने कविता, देशभक्ति गीत साइन लैंग्वेज में बताये और डांस किया। इस पर डॉ. खन्ना ने अनमोल फाउंडेशन की मुख्य ट्रस्टी मीनाक्षी चौहान को इस समाज सेवा के कार्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आप जैसे लोग दिव्यांग बच्चों के लिए उनके सार्वभौमिक विकास के लिए जमीनी स्तर पर निःशुल्क कार्य कर रहे हैं, मैं आपको और आपके सभी स्टाफ को साधुवाद देती हूं।

इस मौके पर नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र रुद्रपुर सतीश कुमार चौहान, प्रभारी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनिल चौहान, आकांक्षा, मेघा, सुहानी, साक्षी, लता, कंचन, विनीता, राहुल, काव्य, प्रियांशु, जसप्रीत, सुशील, शिवांगी और दिव्यांग बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles