spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

मां मंसा देवी की ऐतिहासिक 51वीं शोभायात्रा की तैयारियां शुरु, दूर-दूर की झांकिया बनेंगी आकर्षण का केंद्र

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): उत्तर भारत की ऐतिहासिक मां मंसा देवी की शोभायात्रा इस बार 22 अक्टूबर 2023 को दोपहर एक बजे से निकाली जायेगी। जिसके लिए तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं।

मां मंसा देवी शोभायात्रा के शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा ‘खुट्टू’ ने बताया कि इस बार मां मंसा देवी की यह 51वीं शोभायात्रा है। जिसमें दूर-दूर से मनमोहक झांकियां, अखाड़े, बैंड आदि आ रहे हैं। शोभायात्रा में बरेली, एटा, चंदौसी, बहजोई, जागेश्वर, मेरठ, इटावा, मुरादाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद, पानीपत, बनारस, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हरिद्वार से मनमोहक झाकियां आ रही हैं।

खुट्टू ने बताया कि शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र केरल की नृत्य झांकी, चंद्रयान की झांकी,  एटा की झांकी बाहूबलि हनुमान जी की होगी।

आपको बता दें कि मां मंसा देवी शिव मंदिर समिति रजि. द्वारा विगत 51 वर्षों से भव्य विशाल महामायी मंसा देवी जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली जाती है जो अपने आप में एक अद्भुत नजारा पेश करती है। यह शोभायात्रा उत्तर भारत की सबसे विशाल शोभा यात्रा कहलाती है। जिसमें लगभग 100 झांकियां, 5 बैण्ड, अखाड़े, स्वचालित झांकियां, पैदल झांकियां, देश भक्ति की झांकियां, मां मंसा देवी के डोले के आगे हजारों भक्तजनों के साथ निकलती है। इस यात्रा को देखने के लिए दूर-दूर के जनपदों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु काशीपुर आते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles