spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

झील में मिला 10वीं के छात्र का शव, नौ दिन से घर से था लापता…

टिहरी (महानाद) : जहां एक और त्योहारों की धूम रहीं वहीं त्योहारों के बीच एक परिवार की खुशियों में उस वक्त ग्रहण लग गया जब उन्हें अपने बेटे का शव मिलने की सूचना मिली। मामला टिहरी झील और सुमन कॉलोनी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि मृतक 10वीं का छात्र था जो बीते नौ दिन से लापता था। परिजन बेटे को ढूंढ रहे थे। वहीं पुलिस मामले में जुट गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुलिस को टिहरी झील से एक शव मिला है। शव की पहचान आदित्य नेगी (16) पुत्र विजयराज सिंह नेगी सुमन काॅलोनी निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य कार्मल स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। और बीते पांच नवंबर को घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी ढूढ़खोज की लेकिन पता नहीं चल पाया। अगले दिन उसके पिता की ओर से थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस तबसे उसकी तलाश में जुटी थी।
बताया जा रहा है कि लिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो छात्र की लोकेशन पुरानी टिहरी रोड जाख की गांव की ओर जाते हुए मिली। तब से पुलिस झील के आसपास सर्च ऑपरेशन चला रही थी। दो दिन पहले छात्र की किताबें झील किनारे से बरामद हुई थी। सोमवार को पुलिस ने झील में सर्च ऑपरेशन चलाया। सामान से कुछ दूरी पर झील में छात्र का शव मिला। उसके पास से कोई सुसाइट नोट नहीं बरामद हुआ।बताया जा रहा है कि मृतक छात्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता ठेकेदारी करते हैं। बेटे की मौत से परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles