spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

जसपुर : विवाह समारोह में आए सुखदेव सिंह नामधारी बोले 2024 में फिर आएगी भाजपा

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी तथा नरेंद्र मोदी भारत के पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे।

यहां एक विवाह समारोह में पहुंचे उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष शेर ए तराई सुखदेव सिंह नामधारी ने कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। इससे पूर्व उन्होंने भाजपा जिला कार्यकारिणी के मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव के पुत्र रिपेश के विवाह समारोह में पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा लोकसभा चुनाव में पांचों सीटों पर भारी बहुमत से विजयी होगी तथा देश में पूर्ण बहुमत से पुनः भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी एवं अन्य अतिथियों का फूल माला पहनकर स्वागत किया।

इस अवसर पर ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर, राजकुमार गुंबर, रवि साहनी, गुरनाम सिंह, पवन बाठला, भगवान दास गौतम, रीना मौर्य, मीना कुमारी, रेखा तिवारी, गुरनाम सिंह, संजू शर्मा, सोनू प्रजापति, सचिन बाटला, सिद्धार्थ सिंघल, शीतल जोशी, जसवीर सिंह गोराया, सिमरन गोराया, अशोक यादव, योगेश शर्मा, चौ. समरपाल सिंह, अनिल शर्मा, विवेक वार्ष्णेय, आरके वर्मा, अनिल चौधरी, सुभाष अरोरा, विजय शर्मा, सुभाष चन्द्र, जसवंत सिंह, कर्मजीत सिंह प्रधान, गुरवचन सिंह, मदन कुमार, विजय पाल त्यागी, मनोज त्यागी, डॉक्टर बंटी, अनिल नागर, मधु नागर, राजेन्द्र चीमा, जसवीर सहोता, गुरदीप सिंह गोल्डी, महेन्द्र सिंह, अशोक सिद्धू, गुरमेज सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles