spot_img
spot_img
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

बड़ी खबर : 5 डिप्टी कलेक्टरों का ट्रांसफर, एमएनए को किया कमिश्नर कार्यालय से अटैच

देहरादून (महानाद) : शासन ने 6 जिलों के डिप्टी कलेक्टरों का ट्रांसफर कर दिया है वहीं एक मुख्य नगर आयुक्त (एमएनए) को कमिश्नर कार्यालय से अटैच कर दिया है।

संयुक्त सचिव श्याम सिंह ने उक्त आदेश जारी करते हुए बताया है कि –

नगर निगम ऋषिकेश के मुख्य नगर आयुक्त राहुल कुमार गोयल को उनके पद से हटाकर गढ़वाल कमिश्नर कार्यालय पौड़ी से संबंद्ध किया गया है। वहीं डिप्टी कलेक्टर टिहरी शैलेन्द्र सिंह नेगी को ऋषिकेश नगर निगम का नया मुख्य नगर आयुक्त बनाया गया है।

डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी। डिप्टी कलेक्टर देहरादून युक्ता मिश्र को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी बनाया गया है।

डिप्टी कलेक्टर पौड़ी अबरार अहमद को डिप्टी कलेक्टर चमोली तथा डिप्टी कलेक्टर पौड़ी नवाजिश खलिक को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles