spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

कार्यक्रम क्रियान्वयन सचिव दीपक कुमार पहुंचे काशीपुर, किया औद्योगिक पार्कों का निरीक्षण

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : शासन की ओर से कार्यक्रम क्रियान्वयन सचिव दीपक कुमार ने काशीपुर पहुंच कर औद्योगिक पार्कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उद्योग लगाने के लिए जमीन आवंटित कराने वाले कई उद्योगपतियों की ओर से धरातल पर कोई भी काम होना नहीं पाया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और सिडकुल व उद्योग विभाग के अधिकारियों को सरकार की ओर से निर्धारित कैलेंडर के मुताबिक कार्य कराने के निर्देश दिए।

बता दें कि दीपक कुमार इन दिनों कुमाऊं क्षेत्र में सरकार की योजनाओं के धरातल पर उतारने की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। नैनीताल के बाद रविवार को वह काशीपुर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन सिडकुल और उद्योग आदि विभागों के अधिकारियों के साथ उन्होंने अरोमा पार्क, हिमालय फूड पार्क तथा अन्य औद्योगिक पार्कों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि कई निवेशकों ने उद्योग लगाने के लिए भूखंड तो आवंटित करा लिए हैं लेकिन एक साल बाद भी उन पर कोई काम शुरू नहीं कराया है। जबकि कुछ जगह काम धीमी गति से होता पाया गया। इस पर सचिव ने असंतोष जताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह समयब( कार्ययोजना के अंतर्गत कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कुछ उद्यमियों से संवाद करके उनसे उनकी समस्याओं को जाना।

दीपक कुमार ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता यह है कि पिछले दिनों देहरादून में संपन्न हुए इंवेस्टर समिट में जिन निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए जगह दी जा रही है। 2027 तक उनकी फैक्टरी उत्पादन शुरू कर दें। इसके लिए अभी से कार्य की गति निर्धारित करना बेहद जरूरी है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अभय प्रताप सिंह के अलावा उद्योग, सिडकुल व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles