spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

उत्तराखंड की सबसे बड़ी कांवर को दीपक बाली ने किया हरिद्वार रवाना

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : उत्तराखंड की सबसे बड़ी शिव कांवर को भाजपा नेता दीपक बाली ने पूजा अर्चना के बाद हरिद्वार के लिए रवाना किया और कांवर लाने वाले सभी शिव भक्तों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। कांवर 7 मार्च को नगर में पहुंचेगी और पहली बार यह नगर से होते हुए मोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी। कांवर रवाना होने के समय नगर के सैकड़ो गणमान्य लोग और आम जन मौजूद रहे। शिव भक्तों सहित सभी लोगों को पूर्व पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कविता यादव ने तिलक कर उनका स्वागत किया।

आपको बता दें कि विगत कई वर्षों से नगर के मौहल्ला कटरामालियान से उत्तराखंड की सबसे बड़ी कांवर लेकर काशीपुर के शिव भक्त शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार गंगा जल लेने जाते हैं। इस बार भी यह कांवर करीब 2.5 क्विंटल की है, जिसे एक साथ 12 शिव भक्त उठाएंगे। शिव भक्तों के महंत भानु कश्यप, सनी कश्यप, सागर कश्यप, शिवम कश्यप, उदित कश्यप, अजय तोमर, जोनी तोमर ने बताया कि इस कांवर को लाने वाले शिव भक्तों के जत्थे में 40 शिव भक्त शामिल हैं जो बारी-बारी से कांवर को लेकर आएंगे। कांवर को भव्य ढंग से सजाया गया है जिसमें बिजली की झालरें भी लगाई गई हैं।

बता दें कि यह कावर इतनी बड़ी होती है कि पुलिस इसे शहर के मध्य से होकर नहीं आने देती, जिस कारण नगरवासी इस कांवर को देखने से वंचित रह जाते हैं। लेकिन इस बार भाजपा नेता दीपक बाली ने शिव भक्तों को विश्वास दिलाया है कि वह खुद 7 मार्च को नगर में पहुंचने वाली इस कांवर का गंगे बाबा के पास शानदार स्वागत करेंगे और फिर इसे किला बाजार की तरफ से मुख्य बाजार होते हुए शहर के बीच से लाएंगे ताकि नगरवासी भी इसके दर्शन कर पुण्य लाभ कमा सकें। बाली के इस विश्वास देने से कांवर लाने वाले शिव भक्तों में अपार खुशी है।

मौके पर सुनील टंडन, रचिन गुप्ता, सचिन गुप्ता, संजीवनी हॉस्पिटल के एमड/एचआर मुकेश चावला, पूर्व पार्षद राधेश्याम प्रजापति, योगेश जोशी, बिट्टू राणा, अमित सक्सेना, अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, पवित्र शर्मा, महेंद्र खुराना, कृष्ण कुमार, कैलाश प्रजापति एडवोकेट, राजकुमार यादव सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles