spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

जसपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रत्याशियों ने की दावेदारी

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नगर मंडल एवं महुआडाबरा मंडल के पदाधिकारीयो की बैठक कर निकाय चुनाव की तैयारी में लगने का आवाहन किया। साथ ही नगर पालिका जसुपर एवं नगर पंचायत महुआडाबरा के संभावित प्रत्याशियों से भी वार्ता की।

नादेही चीनी मिल गेस्ट हाउस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी निकाय चुनाव के विषय में चर्चा की। उन्होंने नगर पालिका जसपुर एवं महुआडाबरा नगर पंचायत की सीट पर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करने व भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। उन्होंने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के संभावित प्रत्याशियों से अलग-अलग मुलाकात की।

इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles