spot_img
spot_img
Monday, October 12, 2026
spot_img

जसपुर पुलिस ने स्मैक और अवैध शराब के साथ दो लोगों को जेल भेजा

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पुलिस ने 4.5 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जिले भर में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से स्मैक बरामद की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान विशाल उर्फ विक्की पुत्र रमेश निवासी वाल्मिकी बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। एसआई जावेद मलिक ने बताया कि आरोपी के पास से 4.5 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया।

वहीं, नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रंजीत पुत्र भजन सिंह निवासी कलियावाला को पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।

एसआई हरीश चंद्र आर्य ने बताया कि आरोपी के पास से ट्यूब में ले जाई जा रही 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles