spot_img
spot_img
Thursday, March 5, 2026
spot_img

3 साल की बच्ची के साथ गायब हो गई 32 साल की युवती

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक 32 साल की युवती अपनी 3 साल की बेटी के साथ गायब हो गई। युवती के पति ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों की बरामदगी की गुहार लगाई है।

पुराना आवास विकास, काशीपुर निवासी सुधीर शर्मा पुत्र डालचन्द्र शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 32 साल की पत्नी सोनिया ब्यूटी पार्लर में काम करती है। 27 मई 2024 की सुबह वह अपनी 3 साल की बेटी को साथ लेकर ब्यूटी पार्लर जाने को कहकर घर से निकली थी। जब वह शाम तक घर वापिस नहीं आई तो उसने ब्यूटी पार्लर में पता किया तो वह वहां नहीं पहुंची थी। उसने उसे सब जगह तलाश कर लिया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

हुलिया – उम्र 32 वर्ष, रंग सांवला, एक पैर से विकलांग, पीले रंग का कुर्ता और लाल रंग की सलवार पहने है।

यदि किसी व्यक्ति को उक्त युवती व उसकी बेटी के बारे में पता चले तो वह प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के मो. नं. 9411112904 पर संपर्क कर सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles