spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026
spot_img

काशीपुर : आशा वर्कर की बनाई अश्लील वीडियो, 2 महिलाओं सहित 5 पर मुकदमा दर्ज

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने 2 महिलाओं सहित 5 लोगों पर उसकी आशा वर्कर पत्नी को निर्वस्त्र कर उसके साथ अश्लीलता करते हुए उसकी अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

टांडा उज्जैन निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका टांडा उज्जैन निवासी सुरेश प्रजापति, हरिशंकर प्रजापति पुत्रगण नन्हे सिंह एवं फसियापुरा निवासी परगट सिंह पुत्र बलकार सिंह से मकान को लेकर विवाद चल रहा है जिस कारण वे उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते रहते हैं।

उसने बताया कि उसकी पत्नी आशा वर्कर है। उसके साथ काम करने वाली बांसियोंवाला मंदिर निवासी आशा फैसीलिटर मधुबाला उसकी पत्नी को कार्य के सम्बन्ध में बातचीत का बहाना कर अपने भाई की कार से अपने साथ ले गई और उसे बंधक बनाकर परगट सिंह, वैभव शर्मा, अंकित चौहान, अमित चौहान व अन्य लोगों ने उसकी पत्नी का शारीरिक शोषण किया और अश्लील हरकते करते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सुरेश प्रजापति, हरिशंकर प्रजापति, परगट सिंह, मधुबाला तथा रेखा चौहान के खिलाफ धारा 342, 354बी, 506 आईपीसी के तहत मुकमदमा दर्ज मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles