spot_img
spot_img
Wednesday, April 22, 2026
spot_img

दीपक बाली ने मुख्यमंत्री धामी से की समस्याओं के निराकरण की मांग

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भाजपा नेता दीपक बाली ने देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर उन्हें काशीपुर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराकर उनके निराकरण की मांग की।

भाजपा नेता दीपक बाली ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें काशीपुर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें एक मांग पत्र सौंपा। दिए गए मांग पत्र में बाली ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि काशीपुर के स्टेडियम की स्थिति अत्यंत जीर्ण-शीर्ण है और दर्शक दीर्घा का हाल तो यह है कि कभी भी कोई भयंकर हादसा हो सकता है। अतः समय रहते इस स्टेडियम का जीर्णाेद्धार कराया जाए।

बाली ने मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया है कि काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र के जो गांव 20 वार्डाे के रूप में नगर निगम में जोड़े गए हैं, उन क्षेत्रों में सड़कें न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। अतः नगर निगम में जोड़े गए ग्रामीण क्षेत्र के इन वार्डाे में सड़कों के निर्माण हेतु धन अवमुक्त किया जाए।

भाजपा नेता बाली ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि शासन स्तर से काशीपुर में गौशाला निर्माण हेतु जमीन तो उपलब्ध करा दी गई है मगर धन अवमुक्त न होने से इसका निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया है। बाली ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह इस गौशाला के शिलान्यास हेतु समय देने के साथ-साथ धन भी उपलब्ध कराएं ताकि जल्दी से जल्दी गौशाला का निर्माण हो सके।

मुख्यमंत्री धामी ने बाली को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही उक्त समस्याओं के निराकरण हेतु शासन स्तर से धन उपलब्ध कराकर विकास कार्यों को त्वरित गति से पूरा कराया जाएगा। काशीपुर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के प्रति मुख्यमंत्री ने जो गंभीरता दिखाई और समस्याओं को गंभीरता से सुना उसके प्रति बाली ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles