spot_img
spot_img
Saturday, April 11, 2026
spot_img

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की अपने 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

नई दिल्ली (महानाद) : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के भाजपा ने अपने 21 उममीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। अपनी पहली लिस्ट में पार्टी ने 67 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। 90 सीटों की हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 88 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है, अब केवल 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होना बाकी है।

भाजपा ने जुलाना सीट से रेसलर विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन योगेश बैरागी को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपने 5 मंत्रियों का टिकट काट दिया है।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा वहीं मतगणना 8 अक्टूबर को की जायेगी।

देखें 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट –

सीटें उम्मीदवार
नारायणगढ़ पवन सैनी
पेहोवा जय भगवान शर्मा (डीडी)
पुंडरी सतपाल जाम्बा
असंध योगेंद्र राणा
गन्नौर देवेंद्र कौशिक
राई कृष्णा गहलावत
बरोदा प्रदीप सांगवान
जुलाना कैप्टन योगेश बैरागी
नरवाना (SC) कृष्ण कुमार बेदी
डबवाली सरदार बलदेव सिंह मांगीयाना
ऐलनाबाद अमीर चंद मेहता
रोहतक मनीष ग्रोवर
नारनौल ओम प्रकाश यादव
बावल (SC) डॉ. कृष्ण कुमार
पटौदी (SC) बिमला चौधरी
नूंह संजय सिंह
फिरोजपुर झिरका नसीम अहमद
पुन्हाना ऐजाज खान
हथिन मनोज रावत
होडल (SC) हरिंदर सिंह रामरतन
बड़खल धनेश अदलखा

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles