spot_img
spot_img
Sunday, May 17, 2026
spot_img

जसपुर : धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती नगर में धूमधाम से मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनको नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

आज मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 137वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक विजेंदर सिंह गहलौत ने उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जननायक रहे एवं संयुक्त प्रांत के 1937 से 1939 तक प्रधानमंत्री भी रहे।

उन्होंने कहा कि जीबी पंत उत्तर प्रदेश के 1946 से 1954 तक मुख्यमंत्री रहे। गृह मंत्री के रूप में भी भारत सरकार में सन 1955 से 1961 तक उन्होंने अपना योगदान दिया। उत्तराखंड के ऐसे सपूत को सभी वरिष्ठ नागरिक जनों ने मिलकर उनकी जयंती पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत कर ऐसे महापुरुष के विचारों का अनुसरण करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज पाल, सुदेश चौहान, विशाल कश्यप, गौरव प्रजापति, अशोक खन्ना, सुधीर विश्नोई, भूदेव सिंह, कृष्ण कुमार, हरकेश सिंह, बलराम सिंह, हरकेश कश्यप, विनोद प्रजापति, कमल चौहान, दीपक कुमार, महेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles