spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

महिला को सम्मोहित कर ठगी करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस ने महिला को सम्मोहित कर ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 9 मार्च 2026 को एक युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 8 मार्च 2026 को उसकी मां के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ठगी/सम्मोहन कर कान के कुण्डल के 2 सेट, 4 अंगूठियां, 1गले का पूरा सैट पेंडल सहित तथा 2 सोने की चेन धोखाधड़ी कर ले गये है। तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में धारा 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

अभियोग के सफल अनावरण हेतु घटनास्थल, सीसीआर, व अज्ञात अभियुक्तगण के आने-जाने के रुट के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की गयी तथा साथ ही गैर राज्य के बरेली, रामपुर अन्य स्थान में सीसीटीवी फुटेज मे घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की फोटोग्राफ दिखाकर मुखबिर मामूर किये गए।

कल दिनांक 26 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियोग से संबंधित घटना को कारित करने वाले अभियुक्त रोशन अली पुत्र मौहम्मद रफी उर्फ लाल जी उम्र 35 वर्ष निवासी पटेल नगर कॉलोनी, इंडेन गैस एजेंसी के पीछे, कोतवाली बछरावा, जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश को अभियोग से संबंधित ठगी किये गए जेवरात की बिक्री के 12,000 रुपये व बिक्री के रुपयों से खरीदे गया मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

जांच के दौरान सह अभियुक्त वांछित अभियुक्त सिकंदर खान उर्फ कल्लन उर्फ साहिल पुत्र कदीर खान निवासी श्याम नगर, गद्दीयान, गंगापुर, थाना चकेरी, जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश व इरफान पुत्र अज्ञात निवासी कानपुर का नाम प्रकाश में आया है। गिरफ्तारशुदा रोशन अली अभियुक्त शातिर व अभ्यस्थ अपराधी है जिसके विरुद्ध उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई, मध्य प्रदेश में गुना, शाहजहांपुर, जालौन व छिंदवाड़ा मे अभियोग पंजीकृत हैं।

पुलिस टीम में एसएसआई अनिल जोशी, एसआई सुरेन्द्र सिंह, कां. हिमांशु, कृष्ण टम्टा तथा पंकज बिनवाल शामिल थे।

#rudrapur_news

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles