सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : क्षेत्र में गुण्डागर्दी के बल पर डर का माहौल बनाने वाले युवक को पुलिस ने एक अवैध तमन्चा मय 1 कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर हवालात की सैर करा दी।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि विगत काफी समय से थाना क्षेत्रान्तर्गत एक युवक के गुण्डागर्दी करने तथा अवैध तमन्चे के साथ घूमने की सूचना आ रहीं थीं। उक्त सूचना को पुलिस द्वारा गम्भीरता से लेते हुए उक्त व्यक्ति की तलाश व गिरफ्तारी हेतु एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश, सीओ सुमित पांडे के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।
उकत क्रम में दिनांक 18.09.2025 को पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान तेलीपुरा रोड पर, बलवीर सिंह उद्यान गेट के पास से अल्फैज पुत्र रफीक निवासी आरटीओ रोड, शंकरपुर भूल, रामगनर को एक अवैध तमन्चा 12 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर उसके खिलरफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस टीम में एसआई सादिक हुसैन, कां. विपिन शर्मा, विजेन्द्र गौतम तथा संजय सिंह शामिल थे।



