spot_img
spot_img
Friday, July 10, 2026
spot_img

दूध लेने गये युवक को लाठियों से हमला कर किया घायल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने कुछ युवकों पर उसके पुत्र पर लाठियों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

नई बस्ती, पहाड़ी कालोनी ग्राम मानपुर, काशीपुर निवासी बलदेव सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 30-6-2026 की रात्रि के लगभग 9.30 बजे उनका पुत्र अजीत सिंह गड्डा कालोनी में दूध लेने गया था। जब वह दूध लेकर अपने घर वापिस आ रहा था तो रास्ते में गड्डा कालोनी में पहले से ही घात लगाये, लाठी डण्डे के साथ बैठे गुरविन्दर सिंह उर्फ रिंकू, हरजीत सिंह निवासी मानपुर, उजाला अस्पताल के पास, काशीपुर, दिवेश राजपूत निवासी हरियावाला, काशीपुर, बेलू तोमर निवासी मौ. महेशपुरा, काशीपुर ने उनके पुत्र की मोटर साईकिल रोक ली।

बलदेव सिंह ने बताया कि गुरविन्दर सिंह उर्फ रिंकू उनके पुत्र को गंदी-गंदी गालियां देता हुआ बोला कि बहुत ड्राईवर बनता है, तूने मेरे कहने पर मेरे यहां ड्राईवरी नहीं की, आज मैं तुझे मजा चखाता हूँ, और इतना कहते ही उन्होंने उनके पुत्र अजीत सिंह को बुरी तरह से मारना पीटना शुरू कर दिया। उक्त सभी लोगों ने अपने अपने हाथों में ली हुई लाठियों से उनके पुत्र अजीत सिंह के ऊपर वार करने शुरू कर दिये जिससे उनके पुत्र अजीत सिंह के सिर, छाती व हाथ पैरों में खुली व गुम चोटें आयीं और उनका पुत्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया।

बलदेव सिंह ने बताया कि उनके पुत्र अजीत सिंह ने जैसे-तैसे अपने मोबाईल से उन्हें व अपनी मौसी राज कौर जो कि ग्राम जगतपुर में रहती है को फोन करके बुलाया। जब वे और अजीत की मौसी राज कौर तुरन्त घटना स्थल पर पहुँचे तो देखा कि अजीत सिंह लहूलुहान जमीन पर गिरा हुआ है, मौके पर भजन कौर निवासी गड्डा कालोनी व आस-पास के लोगों के आ जाने पर उपरोक्त सभी लोग धमकी देकर भाग गये कि आज तो तू बच गया है आइन्दा मौका मिला तो जान से मार देंगे।

बलदेव सिंह ने बताया कि इसके बाद वे सीाी अजीत सिंह को गम्भीर घायल अवस्था में सरकारी अस्पाल, काशीपुर इलाज हेतु ले गये जहाँ पर उसका इलाज व मेडिकल हुआ।

बलदेव सिंह ने कहा कि उक्त लोग बदमाश व आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं, इनके ऊपर अनेकों मुकदमें भी चल रहे हैं। उक्त सभी लोगों से उन्हें व उनके पुत्र को जान माल का सख्त खतरा बना हुआ है, यह लोग कभी उनके व उनके पुत्र व परिवार के साथ कोई भी घटना घटित सकते हैं क्योंकि उक्त सभी लोगों ने उन्हें धमकी दी है कि यदि ‘हमारे खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी तो परिवार सहित जान से मार देंगे, हमारा कुछ नहीं होगा, क्योकि हम कई बार जेल भी जा चुके है।’ उन्होंने कहा कि उक्त गुरविन्दर सिंह उर्फ रिंकू बडे पैमाने पर अफीम, गाँजा, स्मैक, आदि नशीले पदार्थाे की तस्करी का कार्य करता है, इस कार्य हेतु उसने अपने यहां गुण्डे व आपराधिक लोगों को संरक्षण दे रखा है, अपने पैसो के बल पर आये दिन अपराध करता व करवाता रहता है।

बलदेव सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कौशल सिंह भाकुनी के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles