विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : आईटीआई कोतवाली पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी की वीडियो अपलोड करने वाले 2 युवकों के खिलाफ मुकदमें दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
आईटीआई कोतवाली में तैनात एसआई पुष्कर भट्ट ने बताया कि एसएसपी उधम सिंह नगर के कार्यालय से प्राप्त एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट, एक सीडी व एक एसडीआर की प्रतियों का अवलोकन करने पर पता चला कि गढ़वाल सभा, काशीपुर निवासी एक महिला के मोबाइल से चाइल्ड पोर्नाेग्राफी की वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई है।
एसआई भट्ट ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि उक्त वीडियो महिला के पुत्र ने अपलोड की है। उक्त के आधार पर पुलिस ने महिला के पुत्र के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
वहीं, एसआई हरविन्द्र कुमार ने बताया कि एसएसपी उधम सिंह नगर के कार्यालय से प्राप्त एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट, एक सीडी व एक एसडीआर की प्रतियों का अवलोकन करने पर पता चला कि ग्राम गिन्नीखेड़ा, काशीपुर निवासी एक युवक ने अपने मोबाइल से चाइल्ड पोर्नाेग्राफी की वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई है।
उक्त के आधार पर पुलिस ने युवक के पुत्र के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67बी के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
दोनों मामलों की जांच आईटीआई कोतवाल विक्रम सिंह राठौर स्वयं कर रहे हैं।



