उत्तरकाशी/देहरादून (महानाद): उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अपर मुख्य कार्यकार अधिकारी देहरादून ने बताया कि आज दिनांक 05.08.2025 को समय अपरान्ह लगभग 1ः50 बजे तहसील भटवाड़ी, थाना हर्षिल के अंतर्गत स्थान खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली बाजार क्षेत्र में भारी मलबा आने के कारण कुछ भवनों, होटल एवं दुकानों में क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। वास्तावकि जनहानि/ नुकसान के सम्बन्ध में पृथक से सूचना प्रेषित की जायेगी।
खोज बचाव एवं राहत कार्य के लिए एसडीआरएफ/एनडीआरएफ/ आर्मी को सक्रिय कर दिया गया है तथा पुलिस मौके के लिये रवाना हो गयी है तथा एयरफोर्स की सहायता लिये जाने हेतु एयर रिक्विजिशन भेजा जा रहा है।
निकटवर्ती चिकित्सालयों व एम्स, देहरादून में बेड़ आरक्षित कर दिये गये है एवं एम्बुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया जा रहा है।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सकिय कर दिया गया है। टीमे मौके के लिए रवाना है।
विस्तृत सूचना जनपद से प्राप्त होने पर प्रेषित की जायेगी।
उपरोक्त घटना की जानकारी हेतु निम्नलिखित हेल्पलाईन नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता हैं-
1-जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार में स्थापित हेल्पलाईन नम्बर।
01374-222722
7310913129
7500737269
टोल फ्री नं.-1077, ईआरएसएस टोल फ्री नं.-112
2- राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून में स्थापित हेल्पलाईन नम्बर
0135-2710334
0135-2710335
8218867005
9058441404
टोल फ्री नं.-1070, ईआरएसएस टोल फ्री नं.-112
घटना में मृतक/घायल के संबंध में उपरोक्त हेल्पलाईन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।



