spot_img
spot_img
Monday, March 2, 2026
spot_img

गजब : दोस्त की हत्या कर परिजनों के साथ मिलकर करता रहा ढूंढने का नाटक

हरिद्वार (महानाद) : एक युवक ने मामूली विवाद में अपने दोस्त की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में दबा दिया और फिर मृतक के परिजनों के साथ मिलकर अपने दोस्त को ढूंढने का नाटक करने लगा। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 30.01.2026 को ग्राम रसूलपुर उर्फ कंकरखाता निवासी एक महिला ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 20 साल का पुत्र सन्नी घर से अपने दोस्तों के साथ गया था फिर वापिस नहीं लौटा, तहरीर के आधार पर युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश प्रारंभ की गई।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचनाओं एवं गहन पूछताछ के आधार पर गुमशुदा युवक के मित्र रोहित उर्फ बालू की भूमिका संदिग्ध पाई गई। संदिग्ध से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि आपसी विवाद के दौरान उसने अपने मित्र सन्नी की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया। आरोपी द्वारा घटना के पश्चात गांव वालों एवं साथियों को गुमराह करते हुए मृतक की तलाश का नाटक किया जा रहा था। आरोपी की निशानदेही पर दिनांक 01.02.2026 को मृतक सन्नी का शव गन्ने के खेत से बरामद कर लिया।

पूछताछ के दौरान रोहित ने बताया कि दिनांक 27.01.2026 को सन्नी उसके व राजा के साथ सुल्तानपुर गया था, जहाँ रोहित ने मृतक के पहचान पत्र एवं कुछ नगदी के माध्यम से किश्तों पर एक मोबाइल फोन खरीदा गया। इसके बाद तीनों ने अन्य व्यक्तियों के साथ शराब का सेवन किया। अन्य व्यक्तियों के चले जाने के बाद सन्नी एवं रोहित जंगल की ओर गए, जहाँ नए मोबाइल फोन को लेकर विवाद हो गया। नशे की हालत में विवाद बढ़ने पर रोहित ने सन्नी की हत्या कर शव को पास के गन्ने के खेत में छिपा दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles