आकांक्षा वर्मा की जगह विवेक राय बने काशीपुर के नये मुख्य नगर आयुक्त, कुल 48 अधिकारियों के तबादले

0
273

देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल रात 20 आईपीएस के तबादलों के बाद अब 48 आईएएस/पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं।

मुख्य नगर आयुक्त आकांक्षा वमा की जगह विवेक राय को काशीपुर नगर निगम का नया मुख्य नगर आयुक्त बनाया गया है। प्रत्यूष सिंह को विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।

Advertisement

हरवीर सिंह को नैनीताल का अपर जिलाधिकारी प्रशासन तथा सचिव नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण बनाया गया है।

विवेक प्रकाश को नादेही चीनी मिल का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

पंकज उपाध्याय को हल्द्वानी का नगर आयुक्त बनाया गया है।

नारायण सिंह नबियाल को सचिव जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है। सीमा विश्वकर्मा को उधम सिंह नगर का डिप्टी कलेक्टर तथा रविंद्र सिंह को नैनीताल के डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

इकबाल अहमद को अपर सचिव ऊर्जा/युवा, आशीष श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास परिषद टिहरी, वीके कृष्ण कुमार को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

आलोक कुमार पांडे को अपर सचिव सहकारिता तथा निबंधक, उमेश नारायण पांडे को निदेशक कर्मचारी बीमा योजना, अभिषेक त्रिपाठी से अपर आवास आयुक्त का पदभार लेकर प्रकाश चंद दुमका को अपर आयुक्त आवास बनाया है।

मोहन सिंह बर्निया को सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) तथा अवधेश कुमार सिंह को हरिद्वार का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। शैलेंद्र सिंह नेगी को विशेष भूमि अधिपत्य अधिकारी तथा उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

चंद्र सिंह मार्ताेलिया को अधिशासी निदेशक राजस्व पुलिस, भूलेख सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा से अवमुक्त कर दिया गया है। रामजी शरण शर्मा को सचिव जिला विकास प्राधिकरण टिहरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। मोहन सिंह बर्निया को सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुंदरलाल सेमवाल को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार के परीक्षा नियंत्रक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपूर्व पांडे को संयुक्त मजिस्ट्रेट, देहरादून, विशाल शर्मा को नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर तथा अतुल सिंह को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है। श्याम सिंह राणा को उत्तराखंड परिवहन निगम का महाप्रबंधक तथा किशन सिंह नेगी को नगर आयुक्त, नगर निगम कोटद्वार बनाया गया है।

अनिल गर्ब्याल को गढ़वाल मंडल विकास निगम का महाप्रबंधक तथा रजा अब्बास को संयुक्त सचिव, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी मिली है।

जयवर्धन शर्मा को अल्मोड़ा का डिप्टी कलेक्टर, वैभव गुप्ता को हरिद्वार का डिप्टी कलेक्टर, मुक्ता मिश्र को पौड़ी का डिप्टी कलेक्टर तथा युक्ता मिश्र को देहरादून का डिप्टी कलेक्टर तथा गोपाल सिंह चौहान को अल्मोड़ा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

कृष्ण नाथ गोस्वामी को चंपावत का डिप्टी कलेक्टर तथा अमृता परमार को पौड़ी का डिप्टी कलेक्टर, राजकुमार पांडे को बागेश्वर का डिप्टी कलेक्टर, शालिनी नेगी को उत्तरकाशी का डिप्टी कलेक्टर तथा संतोष कुमार पांडे को चमोली का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here