spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

अल्मोड़ा नंदा देवी मेला : पहले दिन हुआ मेहंदी, ऐपण एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन

मोहित गोयल
अल्मोड़ा (महानाद) : बुधवार से नंदा देवी मेले की औपचारिक शुरूआत हो गई। आज, 1 सितंबर, बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे नंदा देवी मेला 2022 का विधिवत रूप से शुभारंभ किया जाएगा। इससे पहले कल, आज 31 अगस्त को मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मेहंदी, ऐपण व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के साथ-साथ युवाओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं, मेला शुरू होने के बाद से मंदिर में रौनक बढ़ गई है। मंदिर परिसर के आस पास दुकानें सज चुकी हैं। नंदा देवी मंदिर को भव्य तरह से सजाया गया है, पूरे मंदिर परिसर में लाइटों की जगमगाहट से नंदा देवी मंदिर की सुंदरता देखते ही को बनती है।

बता दें कि इस अवसर पर आयोजित मेेहंदी प्रतियोगिता में कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभा जोशी ने सबसे अच्छी मेहंदी रच कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि निलाक्षी बिष्ट दूसरे व अंजलि नारायण तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा आकांक्षा साह व मीनाक्षी हर्बाेला को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

वही, ऐंपण प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जिसमें कविता बिष्ट की ऐपण कला को पहला स्थान मिला। जबकि दिव्या पंत दूसरी व ज्योति त्रिवेदी तीसरी स्थान पर रही। पीयूष व बीना तिवारी को सांत्वना पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। ऐपण प्रतियोगिता में प्रियंका बिष्ट, हेमलता वर्मा, एकता आर्या ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

बॉयज डांस प्रतियोगिता में कुल 6 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिसमें भूमित बिष्ट के डांस को सबसे अधिक सराहा गया। भूमित ने डांस प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया। विवेक आर्या ने दूसरा व मयंक पंत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका नीरज सिंह बिष्ट व हर्ष टम्टा ने निभाई। इस दौरान नंदा देवी समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, गोविंद मेहता व मीना भैसोड़ा ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन अंजलि वाणी ने किया।

इस दौरान मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा चंद्र जोशी, अर्जुन बिष्ट, गीता मेहरा, हीरा कनवाल, गंगा पांडे, मीना भैंसोंड़ा, हिमांशु परगाईं सहित कई अन्य लोगों ने सहयोग किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles