spot_img
spot_img
Friday, July 31, 2026
spot_img

काशीपुर : 14 अक्टूबर को चैती मैदान में पहली बार बाबा श्याम का पावन गुणगान करेंगे सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक संजय मित्तल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : नगर में पहली बार सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक संजय मित्तल द्वारा बाबा श्याम का पावन गुणगान और श्री खाटू श्याम जी निज मंदिर के पुजारी श्याम सिंह चौहान के सानिध्य में बाबा की पावन ज्योत का अलौकिक तेज व काशीपुर की जानी मानी सभी के हृदय को छू जाने वाली सुरमई आवाज के धनी भाई शुभम तिलकधारी के भाव से परिपूर्ण भजनों के अद्भुत संगम का आयोजन होगा।

निशान यात्रा 7 अक्टूबर 2022 को गंगेबाबा, मौहल्ला किला से प्रारंभ होकर मेन बाजार से होते हुए श्री श्याम सेवक मंडल ट्रस्ट काशीपुर निकट आरके फ्लोर मिल, मानपुर रोड कार्यालय पर सम्पन्न होगी। श्री खाटू श्याम बाबा का वार्षिक संकीर्तन महोत्सव 14.10.2022 को शुक्रवार समय शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक काशीपुर में चैती मैदान परिसर में होगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles