spot_img
spot_img
Thursday, March 5, 2026
spot_img

गजब : वकील ने ठग लिए अपने क्लाइंट के 8 लाख

अलवर (महानाद): एक वकील के अपने ही क्लाइंट को ठगने का मामला सामने आया है। एक्सीडेंट में एक की मौत व दो घायलों के क्लेम के रूप मिले 8 लाख रुपए वकील ने हड़प लिए। हालांकि क्लेम का पैसा आया तो क्लाइंट के खाते में ही था लेकिन, वकील ने उन्हें बैंक ले जाकर विदड्राल पर साइन कराकर सारी रकम निकाल ली और क्लाइंट से कहा कि अभी क्लेम का पैसा खाते में नहीं आया है। जब क्लाइंट को पता लगा तो उसने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद वकील नितिन जाटव को गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक राजेश शर्मा ने बतााया कि 11 अप्रैल को नारायणपुर पुलिस थाना इलाके के मानाबास निवासी गौरी सहाय ऊर्फ गौरी शंकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वर्ष 2018 में मालाखेड़ा थाना इलाके में उनके लड़के व भतीजे का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उसके बेटे भीम सिंह की मौत हो गई थी। जबकि उसके दो भतीजे घायल हुए थे। उक्त एक्सीडेंट के बदले मिली क्लेम की रकम को उनके वकील ने उनके साथ धोखाधड़ी कर हड़प लिया है।

पुलिस ने जब छानबीन शुरु की तो पता लगा कि एक्सीडेंट क्लेम की रकम वर्ष 2019 में सीधे बैंक खाते में जमा हुई थी। जिसमें भीम सिंह के नाम 6.30 लाख रुपए, राजेंद्र के नाम 1.80 लाख एवं सचिन के नाम 70 हजार रुपये का क्लेम पास हुआ था। जैसे ही वकील नितिन जाटव को इसका पता लगस उसने शातिर तरीके से बैंक से रकम निकलवा ली। वह अपने क्लाइंट को बाहर बैठा देता, उनसे पर्ची पर साइन कराता और और खुद बैंक में जाता और पैसे निकाल लेता। फिर बैंक से बाहर आकर कहता कि अभी क्लेम का पैसा नहीं आया है। इस तरह धोखाधड़ी करके उसने लगभग 8 लाख रुपए हड़प लिए।

पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वकील नितिन जाटव को को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles