spot_img
spot_img
Thursday, May 14, 2026
spot_img

सत्तर साल बाद देश में हुई चीता युग की शुरुआत

ग्वालियर (महानाद) : देश में सत्तर साल बाद आज से चीता युग की शुरुआत हो गई है। नामीबिया से 8 चीतों को लेकर उड़ा विशेष विमान ग्वालियर एयरबेस पर लैंड कर चुका है। इन 8 चीतों में तीन नर और पांच मादा चीता शामिल हैं। विमान से बाहर लाकर इनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। जिसके बाद इन्हें हेलिकाप्टर से कूनो अभयारण्य लाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज अपने जन्मदिन पर इन चीतों को कूनो अभयारण्य में बनाए गए क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ेंगे।

बता दें कि देश में 75 साल पहले वर्ष 1947 में आखिरी बार चीता देखा गया था। छत्तीसगढ़ में कोरिया के महाराजा ने 3 चीता शावकों का एक साथ शिकार किया था। वर्ष 1952 में भारत सरकार ने चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया था। इसके बाद आज देश में फिर से चीतों की वापसी हुई है।

बता दें कि जिस जहाज से चीतों को लाया गया है उसके मुंह पर भी चीते की फोटो बनाई गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles