spot_img
spot_img
Sunday, March 8, 2026
spot_img

गजब : खुद ही विदेश भाग गया दूसरों को विदेश भेजने वाला

रामनगर (महानाद) : एक व्यक्ति ने एक एजेंट पर उसे विदेशन भेजकर उसके 3 लाख 25 हजार रुपये हड़प कर खुद विदेश भागने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

ग्राम बेरिया, आरटीसी हेमपुर, हल्दुआ, रामनगर निवासी हरजिन्दर पाल सिंह पुत्र सरजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका परिचय पूर्व में शिमलाना, थाना बडगाँव, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश निवासी विशाल पुंडीर से हुआ था, जिसके द्वारा उसे बताया गया कि वह लोगो को न्यूजीलेंड का वर्क परमिट दिलाने का कार्य करता है और उसने उसे व उसके साथियों को विदेश भेजने की बात कही।

हरजिन्दर ने बताया कि इसके पश्चात विशाल पुंडीर ने उससे विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख पच्चीस हजार रुपये मांगे जो उसने व उसके साथियों द्वारा दिनांक 03.02.2025 से दिनांक 21.03.2025 तक विशाल पुंडीर के खाते में गूगल पे के माध्यम से डाल दिये गये। इसके बाद दिनांक 02.04.2025 को विशाल ने न्यूजीलैंड स्थित एक कपंनी कॉटन ऑन ग्रुप व दमनप्रीत सिंह के बीच मे एक नकली अनुबंध पत्र एवं इमीग्रेशन लैटर कारी किये गए, जिसकी सत्यता की जांच करने पर पता चला की सभी दस्तावेज फर्जी तरीके से तैयार कर उसे दिए गए हैं।

हरजिन्दर ने बताया कि इसके बाद उसनके कई बार विशाल पुंडीर को फोन किया लेकिन उसने फोन उठाना बंद कर दिया तथा खुद विजिट वीजा लेकर रूस भाग गया है। उसने उसकी रिपोर्ट दर्ज कर विशाल पुंडीर के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

हरजिन्दर सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने विशाल पुंडीर के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुनील सिंह धानिक के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles