spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

बड़े गुरुद्वारे के पूर्व मुख्य ग्रंथी व बीडीसी सदस्यों सहित दर्जनों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़े गुरुद्वारे के पूर्व मुख्य ग्रंथी मनजीत सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए तो उधर बीडीसी सदस्य सुनील नारंग व उत्तराखंड पंजाबी महासभा युवा के स्थानीय उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह उर्फ बंटी ने भी अरविंद केजरीवाल की नीतियों में विश्वास दिखाते हुए पार्टी की सदस्यता ले ली। वहीं ग्राम रामजीवनपुर में पूर्व ग्राम प्रधान कमलेश कुमार व राम औतार एवं बूथ अध्यक्ष जगदीश की संयुक्त अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्य सोना देवी, निक्कू, मुकेश कुमार, राम परवेश, भिरगू, जनार्धन, सुनील, हसमुद्दीन, रवि सहित दर्जनों ग्रामवासियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक बाली ने इन सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए इन सभी का पार्टी की नीतियों में विश्वास जताने पर आभार जताया।
इस अवसर पर दीपक बाली ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद जिन्होंने जनता का वोट लिया उन्होंने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया मगर पहली बार ऐसा होगा कि उन्हें जनता का जोभी एक-एक वोट मिलेगा उसका कर्ज वे काशीपुर क्षेत्र का शानदार विकास करके चुकाएंगे। उन्होंने एक बार फिर जनता का आह्वान किया कि इस बार वह भाजपा और कांग्रेस दोनों से किनारा करते हुए केवल काम की राजनीति पर ही विश्वास जताएं और उत्तराखंड के साथ-साथ काशीपुर के नव परिवर्तन हेतु केवल झाड़ू का ही बटन दबाएं।

बाली ने आज शंकरपुरी, केशवपुरम, श्याम पुरम, प्रकाश सिटी, अंबा बिहार आरकेपुरम में डोरटूडोर जाकर जनता से काशीपुर के विकास के लिए वोट मांगा। उनके साथ जिला अध्यक्ष मुकेश चावला, अमित सक्सेना, अजयवीर आदि साथ रहें
उधर आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमन बाली, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, रिटायर्ड तहसीलदार मनोरथ लाल लखचोरा, कारगिल युद्ध के घायल सैनिक विनोद सिंह नेगी, अशोक कुमार, युवा नेता आकाश मोहन दीक्षित, पवित्र शर्मा, आयुष मेहरोत्रा, नूर मोहम्मद, सोहेल अब्बास, सोहेल अंसारी, विजय कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, नील कमल शर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष गीता रावत, सूरजी बिष्ट, मधुबाला सचदेवा, पूजा अरोरा, एडवोकेट श्वेता सिंह आदि ने अलग अलग टीम बनाकर नगर व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर जनता से आम आदमी पार्टी को विजयी बनाने की अपील की।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles