spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जसपुर में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों एवं महंगाई को लेकर कांग्रेसियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी तथा सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार को जमकर कोसा।
धरने के दौरान जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में डीजल एवं पेट्रोल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है तथा महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। आम जनता की जेब पर हमला बोला जा रहा है। विधायक ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, बढ़ती महंगाई और रसोई गैस व डीजल पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। विधायक ने बताया कि कांग्रेस के इस सांकेतिक धरना प्रदर्शन का उद्देश्य भाजपा सरकार को जगाना और बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा कि  बढ़ती महंगाई और डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया है।
इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष मौहम्मद इश्तियाक अहमद बबलू, सरदार सुखदेव सिंह, गजेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह बिट्टू, नईम प्रधान, आफताब आलम अंसारी, हिमांशु नंबरदार, मोइनुद्दीन, सर्वेश कुमार, मोहम्मद तारिक, राहुल बंटी, महेंद्र शर्मा, नूर मोहम्मद, शेर अली आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles