spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

बड़ी खबर : पूर्व एसएसपी बरिन्दरजीत सिंह द्वारा किये गये सभी तबादले रद्द

रुद्रपुर (महानाद) : उधम सिंह नगर के नये एसएसपी टीसी मंजूनाथ ने पूर्व पूर्व एसएसपी बरिन्दरजीत सिंह द्वारा किये गये सभी तबादले रद्द कर दिये हैं। सभी सीओ, इंस्पेक्टर व दरोगाओं को दोबारा से उनके पूर्व तैनाती स्थान पर भेज दिया गया है।

 

बता दें कि विधानसभा चुनावों में लगी आचार संहिता के दौरान अचानक से एसएसपी दलीप सिंह कुंवर का तबादला कर उधम सिंह नगर के पूर्व में एसएसपी रहे बरिन्दरजीत सिंह को उधम सिंह नगर का एसएसपी बना दिया गया था। आचार संहिता के हटते ही तत्कालीन एसएसपी बरिन्दरजीत सिंह ने कई सीओ, इंस्पेक्टर और दरागाओं के तबादले कर दिये गये थे। लेकिन इन तबादलों के अगले ही दिन खुद बरिन्दरजीत सिंह का तबादला कर दिया गया और टीसी मंजूनाथ को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया।

आपको बता दें कि जिस समय पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया गया था उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने के आरोप में तत्कालीन एसएसपी बरिन्दरजीत सिंह का तबादला कर दिया था। बरिन्दरजीत सिंह सिंह ने अपने तबादले को हाईकोर्ट में भी चुनौती दी थी लेकिन उन्हें कुछ हासिल नहीं हो पाया था। फिर अचानक से चुनावों के दौरान बरिन्दरजीत सिंह को उधम सिंह नगर का एसएसपी बनाये जाने ने लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं खटीमा से पुष्कर सिंह धामी के हारने के बाद और भाजपा के दोबारा से सत्ता में आने पर चर्चा हो रही थी कि बरिन्दरजीत सिंह को एक बार फिर से हटा दिया जायेगा। और हुआ भी वही। आचार संहिता हटते ही बरिन्दरजीत सिंह का तबादला कर टीसी मंजूनाथ को उधम सिंह नगर का नया एसएसपी बनाया गया है।

अब नये एसएसपी ने पूर्व एसएसपी बरिन्दरजीत सिंह के तबादला आदेश को रद्द कर दिया है।

आपको यह भी बता दें कि मतगणना के दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हारने के बाद एक पुलिसकर्मी ने कहा था कि हमने 4600्रेड पे के मुद्दे पर पुष्कर धामी को हरा दिया। लेकिन कहते हैं ना कि समय बलवान हो तो कोई आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अब ऐसा ही हुआ है। पुष्कर सिंह धामी को चुनाव हारने बावजूद फिर से उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles