spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

बाजपुर : रेखा आर्या ने किया निःशुल्क अंत्योदय रिफिल गैस सिलेंडर का वितरण

बाजपुर (महानाद) : आज प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर पहुंची, जहां उन्होंने अंत्योदय परिवारों को मुफ्त गैस रिफिल सिलेंडर कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर का वितरण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी ही है जो कहती है, वह करती है। आज अगर गरीबों की किसी पार्टी ने फिक्र की है तो वह सिर्फ भाजपा ही है। आज हमारे गरीब तबके के लिए अगर शौचालय, स्वच्छता, बिजली, हर घर जल-नल योजना सहित कई योजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ही साकार हुईं हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के मार्गदर्शन में देश एवं प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। अगर आज किसी ने गरीबों के हितों के बारे में सोचा है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। हमने जो कहा, उसे किया है। आज हमारे गरीब माताओं -बहनों को जिस तरीक़े से पहले धुंए में रहना पड़ता था उसकी चिंता करते उन सभी को धुंआ रहित करने का काम किया है। आज खाद्य विभाग व सरकार की तरफ से हर वर्ष में गरीब परिवारों को साल में 3 गैस निःशुल्क की सुविधा दी जा रही है, जिसे वर्ष 2022 में शुरू किया गया था।

वहीं उन्होंने राशन डीलरों के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके लाभांश का जो बकाया पैसा है उसे इसी हफ्ते जारी कर दिया जाएगा। सरकार व खाद्य विभाग राशन डीलरों के साथ है, हम कभी उनका अहित नहीं चाहेंगे।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बिट्टू चौहान, जिला उपाध्यक्ष कमल किशोर भट्ट, जिला मंत्री विकास गुप्ता, मंडल महामंत्री नरेन्द्र चौधरी, मंडल मंत्री कन्नू जोशी, मंडल महामंत्री वीरेंद्र बिष्ट, एसडीएम राकेश तिवारी, उपायुक्त खाद्य विपिन कुमार, डीपीओ उदय प्रताप सहित विभागीय अधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles