spot_img
spot_img
Sunday, July 12, 2026
spot_img

काशीपुर : कांवर यात्रा के दौरान हेवी ट्रेफिक पर लगा प्रतिबंध, देखें डायवर्जन प्लान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : कांवर यात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात पुलिस काशीपुर ने दिनांक 8.2.2026 से 16.2.2026 की प्रातः तक निम्न यातायात प्लान लागू किया है –

1-धामपुर, बिजनौर से आने वाले भारी वाहन नादेही व धर्मपुर बॉर्डर से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
2-ठाकुरद्वारा से आने वाले भारी वाहन सूर्या चौकी से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
3-मुरादाबाद, टांडा से आने वाले भारी वाहन चौकी पैगा से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
4-दढ़ियाल से आने वाले भारी वाहन लोहिया पुल से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।

5-रामनगर से आने वाले भारी वाहन चौकी प्रतापपुर से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
6-हल्द्वानी से बाजपुर होते हुए आने वाले भारी वाहन चौकी बरहैनी से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
7-मोतियापुरा से गदरपुर की ओर आने वाले भारी वाहन मोतीपुरा, मसीत से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।
8- नवाबगंज से गदरपुर की ओर आने वाले भारी वाहन महतोश मोड़ से आगे प्रतिबंधित रहेंगे।

जनपद बिजनौर से समन्वय करने के उपरान्त दिनांक 8.2.2026 से एनएच को भारी वाहन हेतु बंद किया गया है, भारी वाहन (ट्रक, डम्पर, डीसीएम, पिकप, ट्रैक्टर ट्राली) आदि निम्न प्रकार से आवागमन करेंगे।

दोराहा-मुरादाबाद-सम्भल-अनूप शहर-हापुड़-मेरठ -दिल्ली
-(रुड़की) हरिद्वार
केवीआर-ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद-सम्भल-अनूप शहर-हापुड़-मेरठ-दिल्ली
-(रुड़की) हरिद्वार
जसपुर-ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद-सम्भल-अनूप शहर-हापुड़-मेरठ-दिल्ली
-(रुड़की) हरिद्वार

नोट-आवश्यक सेवाओं जैसे दूध, गैस, फल, सब्जी, पेट्रोलियम पदार्थ आदि को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, डम्पर, डीसीएम, पिकप, ट्रैक्टर ट्राली), खनन वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। उपरोक्त यातायात प्लान दिनांक 8.2.2026 से दिनांक 16.2.2026 की प्रातः 7.00 बजे तक लागू रहेगा। कांवड़ियों की संख्या एवं यातायात के दबाव के दृष्टिगत उपरोक्त समय को कम या अधिक किया जा सकता है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles