spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

बाजपुर : यशपाल आर्य की बढ़ी मुश्किलें, जगतार बाजवा-सुनीता टम्टा हुए ‘आप’ में शामिल, बाली बने ‘आप’ की ‘धुरी’

विकास अग्रवाल
बाजपुर (महानाद) : किसानों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने वाले बाजपुर के किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने आज अपनी धर्मपत्नी सुनीता टम्टा बाजवा एवं अन्य साथियों के साथ आज दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बता दें कि यशपाल आर्य के कांग्रेस में वापसी के बाद कांग्रेस से टिकट की चाहत रखने वाली कांग्रेस नेत्री सुनीता टम्टा का सपना टूट गया था। जिसके बाद उन्होंने यशपाल आर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने का मन बना लिया था। इसी के तहत आज उन्होंने दिल्ली जाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। संभवतः वह परसों आप के टिकट पर बाजपुर विधानसभा से अपना नामांकन करेंगी।

विदित हो कि यशपाल आर्य पहले भाजपा में गये तो सुनीता टम्टा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई और बाजपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन यशपाल आर्य के हाथों 12636 वोटों से हार गई थीं। अब आर्य भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ गये तो पार्टी ने सुनीता का टिकट काट दिया। जिसके बाद उन्होंने यशपाल आर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान कर दिया और आज ‘आप’ में शािमल हो गईं। टम्टा का चुनाव लड़ने से यशपाल आर्य के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं।
उधर, आपको बता दें कि काशीपुर के दीपक बाली उत्तराखंड की आम आदमी पार्टी की धुरी बनकर उभरे हैं। टम्टा के आप में शामिल होने से पहले बाली की सलाह ली गई और उन्हें तुरंत दिल्ली बुलाया गया। बाली आज अपना नामांकन कर सीधे दिल्ली पहुंचे और सुनीता टम्टा और जगतार बाजवा को पार्टी में शामिल करवाया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles