spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

भाजपा को उत्तराखंड के विकास से नहीं है कोई सरोकार : अलका पाल

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अलका पाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केवल चुनावों की राजनीति कर कोरी घोषणाएं कर रहे हैं। चुनाव आचार संहिता में बहुत कम समय रह गया है, ऐसे में मुख्यमंत्री की घोषणाएं केवल चुनावी झुनझुने के सिवा कुछ नहीं हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हवाई सैर सपाटा के माध्यम से चुनावी समय में प्रदेश भर की जनता को विकास के नाम पर गुमराह कर रहे हैं और तत्कालीन कांग्रेस की सरकारों के द्वारा किए गए विकास कार्यों का लोकार्पण कर वाहवाही लूटने का काम कर रहे हैं।

अलका पाल ने कहा कि भाजपा के शासन में जनता को छलने के दाग नहीं धुल सकते। बेहतर होता कि मुख्यमंत्री काशीपुर क्षेत्र के विकास के लिए बंद पड़ी चीनी मिल, सूत मिल, सैकड़ों एकड़ में खाली पड़े एस्कॉर्ट फार्म की भूमि पर कुछ ध्यान देते, जिससे काशीपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास होता। लेकिन चुनावी वैतरणी में वोटों की राजनीति करने वाली भाजपा को उत्तराखंड के विकास से कोई सरोकार नहीं है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles