spot_img
spot_img
Wednesday, April 15, 2026
spot_img

जसपुर में भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी परिवार जसपुर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े हर्षाेल्लास के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के गठन से लेकर वर्तमान तक मंडल अध्यक्ष के रूप में जिन्होंने पार्टी को जसपुर में सींचने का काम किया, वे सभी मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर एकात्म मानववाद एवं अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक पहुंचने लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी का था। वह आज सफल होते हुए दिखाई दे रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि हम सबको आज उन पांच मूल मंत्रों पर चलकर जसपुर में भी भारतीय जनता पार्टी का विधायक बने ऐसा प्रण लें। इस अवसर पर पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा 60 के पार युवा सरकार के नारे का उद्घोष किया गया।

इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विजेंद्र गहलौत, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम तोमर, डॉक्टर सोमपाल राणा, नामित सभासद धर्मेंद्र जोशी, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान, प्रदेश मंत्री भाजयुमो शीतल जोशी, प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा मनोज पाल उपस्थित रहे।

उधर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। आज काशीपुर रोड स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया। नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई ने बताया कि राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती क्षेत्र के 42 बूथों पर भी श्रद्धा पूर्वक मनाई गई है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, विनोद प्रजापति, उमा विश्नोई, बीना नगर, अनीता पवार, विश्वपाल विश्नोई, भूदेव सिंह, शाहिद सेनापति, आनंद कुमार, चेतन अग्रवाल, संजय लाहौरी, रजनीश, अनिल, शिवा पवार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles