spot_img
spot_img
Sunday, October 11, 2026
spot_img

भारी बारिश को देखते हुए उधम सिंह नगर व नैनीताल में बंद रहेंगे स्कूल

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर/हल्द्वानी (महानाद): उधम सिंह नगर व नैनीताल जिलों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए दोनों जिलो के जिलाधिकारियों ने कल 18 अक्टूबर की कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

जिलाधिकारी उधम सिंह नगर रंजना राजगुरु ने आदेश जारी कर बताया है कि मौसम विभाग द्वारा 18 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा, कहीं कहीं ओलावृष्टि तथा तेज आंधी चलने की संभावना जताई है जिसकोे देखते हुये जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल सोमवार को बन्द रहेंगे।

अपने आदेश में जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गब्र्याल ने कहा है कि मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में रविवार व सोमवार को भारी बारिश व तेज हवाओं के चलने की सम्भावना जताई है। जिसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसकोे देखते हुये जनपद के सभी स्कूल सोमवार को बन्द रहेंगे। उन्होंने पर्यटको से पहाड़ों की ओर न जाने व आगामी दो दिन यथासम्भव जो जहां है वही प्रवास करने की अपील की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles