हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल के कुशल निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने नशे पर कड़ा प्रहार करते हुए 48 लाख रुपए कीमत की स्मैक के साथ यूपी के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 में सार्थक परिणाम हासिल करने तथा नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा सभी अधीनस्थों को जनपद में सघन चेकिंग कर नशे की चेन को तोड़ने तथा तस्करों की गिरफ्तारी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
उक्त आदेश के क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चन्द्र एवं सीओ नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी अमर चन्द शर्मा के नेतृत्व में आज दिनांक 23.10.2025 को पुलिस/एसओजी की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान राजकीय इन्टर कॉलेज, मोतीनगर के पास, राष्ट्रीय राजमार्ग, हल्द्वानी से 162.14 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 48 लाख) के साथ यूपी के 2 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा- 8/21/29/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया है कि वह उक्त स्मैक को शीशगढ़, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश से खरीदकर लाये थे।
नाम पता अभियुक्त –
1- तस्लीम खान (36 वर्ष) पुत्र नन्हें खान निवासी ग्राम रोहनिया, बहेड़ी, जिला पीलीभीत, उ.प्र.।
2- मौ. राशिद खान (25 वर्ष) पुत्र आलम साह निवासी ग्राम परेवा वैश्य, जहानाबाद, जिला पीलीभीत, उ.प्र.।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मण्डी एसआई प्रेम राम विश्वकर्मा, एसओजी प्रभारी एसआई राजेश जोशी, कां. अमर सिंह, मौ. अजहर, संतोष बिष्ट, भूपेन्द्र ज्येष्ठा तथा अरुण राठौर शामिल थे।
एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस टीम को 2,500 रुपए की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
#haldwani_news Smaik-taskar



